Framycetin Skin Cream Uses In Hindi | फार्मिसेटिन के उपयोग, फायदें और दुष्प्रभाव
Framycetin Skin Cream डॉक्टर द्वारा निर्धारित पर्चे पर मिलने वाली दवाई हैं, जिसका मुख्य उपयोग त्वचा पर बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमण जैसी बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है।
Framycetin क्रीम की जानकारी – Framycetin Skin Cream in Hindi
आमतौर पर Framycetin Skin Cream का उपयोग स्किन से जुड़ी बैक्टिरियल संक्रमण, एलर्जी, दाद, सोराइसिस आदि जैसी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। इसमें मुख्य घटक के रूप में Framycetin होता हैं जो aminoglycoside श्रेणी से संबंध रखता हैं। यह संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया के ऑर्गेनिज्म्स को नष्ट करता हैं।
Framycetin Skin Cream का उपयोग हमेशा डॉक्टर द्वारा निर्धारित निर्देशों के अनुसार ही करना चाहिए क्योंकि इससे आपको कुछ सामान्य त्वचा का लाल होना, सुखी त्वचा और त्वचा पर जलन जैसे साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसके बारे में विस्तृत जानकारी पाने के लिए नीचे विस्तार से पढ़े।
यदि आपको पहले से ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं हैं या आप पहले से ही त्वचा से जुड़ी कुछ दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Framycetin Skin Cream का उपयोग न करें, इससे आपको विपरित दुष्परिणाम भी हो सकते है।
Framycetin Skin Cream में संग्रहित सामग्री –
• Framycetin Suphalte 1% w/w
Preservative
• Methyl Paraben 0.08% w/w
• Propyl Paraben 0.04% w/w
Framycetin Skin Cream का संग्रहण
इसे हमेशा तेज धूप से दूर और 30° के तापमान पर रखना चाहिए
Framycetin Skin Cream के उपयोग और फायदें – Framycetin Skin Cream Uses And Benifits in Hindi
Framycetin Skin Cream का उपयोग निम्नलिखित रोगों के इलाज में किया जाता है:
• बैक्टीरियल इन्फेक्शन
• खुजली
• दाद
• चोट लगना
• सोराइसिस
• जलना
• पपड़ी आना
• फुंसी फोड़े
• पैरोनीचिया
• ओटिटिस एक्सटर्ना
• इम्पेटिगो
• साइकोसिस बार्बे
Framycetin Skin Cream उपयोग करने का तरीका
Framycetin Skin Cream Uses को सीधे संक्रमित भाग पर या चोट पर निर्धारित मात्रा में लगाना चाहिए। इसे हमेशा बाहरी भाग पर इस्तेमाल किया जाता हैं।
Framycetin Skin Cream कैसे काम करती है?
Framycetin Skin Cream में मुख्य घटक के रूप में Framycetin होता है जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया के ऑर्गेनिज्म्स को नष्ट करने से मदद करता हैं।
Framycetin Skin Cream के दुष्प्रभाव – Side Effects of Framycetin Skin Cream in Hindi
Framycetin Skin Cream के उपयोग से कोई खास साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिलते है इससे होने वाले दुष्प्रभाव ज्यादा दिन तक नही रहते, यह अपने आप ही ठीक हो जाते है। Framycetin क्रीम कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स निम्नलिखित हैं।
• त्वचा पर जलन
• त्वचा पर लाल चक्कते
• त्वचा का लाल होना
• सुखी त्वचा
• स्किन पर लाल दाने
Framycetin Skin Cream संबंधित से चेतावनियां- Framycetin Skin Cream Related Warnings in Hindi
1. यदि आपको Framycetin Skin Cream से जुड़े किसी भी घटक से एलर्जी हैं तो इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।
2. बच्चों में इसका इस्तेमाल बड़ी ही सावधानी से करना चाहिए।
3. Framycetin Skin Cream को हमेशा बाहरी भाग में ही करना चाहिए।
Framycetin Skin Cream के अन्य विकल्प – Framycetin Skin Cream Substitutes in Hindi
• Sofraderm Cream – ₹28
• Framycetin Cream – ₹50
• Soframycin Skin Cream – ₹169
• Soframycin Skin Cream – ₹45
Disclaimer:
यह लेख केवल शैक्षिक जानकारी के लिए लिखा गया हैं। यहां पर दी गई किसी भी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या और किसी भी बीमारी के निदान और उपचार हेतु बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के नही किया जाना चाहिए। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक से परामर्श जरूर करना चाहिए। धन्यवाद